क्या आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:39

किसी भी आई ड्रॉप से बेहतर है गुलाब जल, जानिए कैसे करना है आंखों के लिए इस्तेमाल

आंखों में डस्ट पार्टिकल जानें या लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के कारण आंखों में जलन हो रही है, तो अपनाएं गुलाब जल के DIY हैक्स।


आपकी आंखों को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। बदलते मौसम में धूल-धूप से लेकर काम के बढ़ते बोझ के कारण लैपटॉप की नीली रोशनी तक। जिसके कारण आपकी आंखों में जलन (Eye Irritation) होने लगती है। किसी एलर्जी या आई इंफेक्शन (Eye infection) के कारण भी आई इरिटेशन हो सकती है। आंखों की जलन को कम करने के लिए बाजार में कई आई ड्रॉप्स उपलब्ध हैं। सभी का प्रयोग करना आंखों के लिए अच्छा नहीं होता है। यदि आप नेचुरल होम रेमेडीज का प्रयोग करना चाहती हैं, तो सबसे पहले याद आता है गुलाबजल। आइए जानते हैं आंखों में जलन होने पर गुलाब जल का प्रयोग कैसे ( DIY Hacks to reduce eye irritation) किया जा सकता है।
आंखों के लिए फायदेमंद है गुलाबजल

आप कोई भी स्किनकेयर प्रोडक्ट लेती हैं, तो उसमें एक इंग्रीडिएंट गुलाब जल भी जरूर रहता है। गुलाब जल का उपयोग स्किनकेयर और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में किया जाता है। गुलाब जल कुछ और नहीं, बल्कि गुलाब का सुगंधित पानी होता है।

यह पानी में गुलाब की पंखुड़ियों को उबालकर बनाया जाता है। यह आंखों की देखभाल के लिए DIY हैक्स और सिंथेटिक प्रोडक्ट में भी व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
जानिए आपकी आंखों के लिए कैसे काम करता है गुलाब जल

आंखों की जलन को खत्म करने में गुलाब जल बहुत अधिक प्रभावी है। इसमें कई नेचुरल टेरपेन, एंथोसायनिन और फ्लेवोनोइड्स के साथ-साथ फेनोलिक कंपाउंड भी पाए जाते हैं, जो एंटी इन्फ्लेमेटरी होते हैं। इसमें मौजूद एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज आंखों को पॉल्यूशन और डस्ट से बचाती हैं।

यह नेचुरल क्लींजर है। यदि आपको आंखों में थोड़ी भी जलन महसूस होती है, तो उसके लिए सबसे अच्छी नेचुरल रेमेडीज में से एक गुलाब जल है। यह आपको तरोताजा महसूस करवाता है और आपकी आंखों में होने वाली जलन से राहत दिलाता है।


आंखों की जलन को कम करने के लिए अलग-अलग तरीके हैं। उन्हें आप स्टेप बाय स्टेप अपनाकर आंखों को राहत पहुंचा सकती हैं।
1 रेफ्रिजरेट करें और लगाएं

गुलाब जल में दो कॉटन पैड डुबोएं।

उन्हें जिप लॉक बैग में डाल दें।

लगभग 10 मिनट के लिए उन्हें रेफ्रिजरेट कर दें।

इस ठंडे कॉटन पैड को कुछ देर के लिए अपनी आंखों पर लगाएं, इससे जलन में राहत मिलेगी।
2 पैच बनाकर आंखों पर रखें

गुलाब जल में रूई डुबो दें।

इसका पैच बनाकर आंखों पर रखें।

थोड़ी देर तक लेट जाएं। 10-15 मिनट बाद आराम मिल जाएगा।

कम आराम मिलने पर थोड़े अंतराल बाद इस क्रिया को फिर से दोहराएं।
3 सीधे आंखों में डालें गुलाब जल

सीधी लेट जाएं

गुलाब जल की दो-दो बूंदें आंखों में डाल लें।

आंखें बंद कर 10 मिनट तक लेटी रहें।

इससे आंखों में गए डस्ट पार्टिकल साफ हो जाएंगे और जलन भी कम होगी।
4 गुलाब जल डालकर आंखों को ब्लिंक करें

लेट जाएं और आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदे डालें।

आंखों को कई बार खोलें और बंद करें।

इससे तुरंत राहत मिलेगी।

दो बूंद गुलाबजल आंखों की जलन में तुरंत राहत देता है। चित्र:शटरस्टॉक
यह भी याद रखें

बहुत दिन पहले स्टोर से खरीदे गए गुलाब जल का प्रयोग आंखों में कभी न करें। यदि घर के बने गुलाब जल का प्रयोग कर रही हैं, तो वह भी ज्यादा दिन पुराना न हो। हमारी आंखें बहुत अधिक संवेदनशील होती हैं। इसलिए आंखों के लिए किसी भी तरह का जोखिम न लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info